आज का सोना का भाव (Today Gold Price), सोना हुआ सस्ता: शाम होते ही सोने की कीमतों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जो ग्राहकों और निवेशकों के लिए एक शानदार मौका है। सर्राफा बाजार में 9 कैरेट सोने की कीमत घटकर सिर्फ ₹27,700 प्रति 10 ग्राम रह गई है। खरमास के दौरान, जब आमतौर पर खरीदारी में गिरावट देखी जाती है, इस बार बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
मुख्य रूप से 14 और 9 कैरेट ज्वेलरी पर मिल रहे बंपर ऑफर्स ने उपभोक्ताओं को अपनी ओर अट्रैक्ट किया है। यह गिरावट न केवल ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए बल्कि निवेशकों के लिए भी एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बाजार में मौजूदा ट्रेंड्स क्या हैं और अलग-अलग कैरेट की ज्वेलरी और गोल्ड इन्वेस्टमेंट किस तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। आप इस लेख में सस्ते हुए सोने, आज के सोने का भाव (Today Gold Price) की विस्तृत जानकारी देख सकते है।
आज का सोना का भाव (Today Gold Price)
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। 24 कैरेट सोना, जो पूरी तरह शुद्ध होता है, ₹78,400 प्रति 10 ग्राम की दर पर स्थिर है। वहीं, 18 कैरेट सोना लगभग 68,000 रुपए प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है। हालांकि, ग्राहकों का सबसे ज्यादा ध्यान 9 कैरेट सोने पर है, जिसकी कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सही समय हो सकता है। कम कीमतों ने ग्राहकों को आकर्षक विकल्प प्रदान किए हैं, जिससे बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है।
यह भी पढ़े: School Holiday 2024: सर्दी की छुट्टियों का हुआ एलान देखे कब से है आपके राज्य में शीतकालीन अवकाश
ज्वेलरी के लिए कैरेट का महत्व
ज्वेलरी की गुणवत्ता और कीमत कैरेट पर निर्भर करती है। 14 कैरेट ज्वेलरी में 58% शुद्ध सोना होता है, जो इसे किफायती और टिकाऊ बनाता है। जबकि 18 कैरेट ज्वेलरी, जिसमें 75% शुद्ध सोना होता है, थोड़ी महंगी होती है लेकिन टिकाऊ और आकर्षक भी होती है। 24 कैरेट सोना, जो पूरी तरह शुद्ध है, मुख्य रूप से इन्वेस्ट करने के लिए खरीदा जाता है। यह बिस्किट या ब्रिक्स के रूप में उपलब्ध होता है और इसे ज्वेलरी बनाने के लिए उपयोग में नहीं किया जाता।
मेरठ सर्राफा एसोसिएशन का बयान
मेरठ सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि खरमास के बावजूद बाजार में ग्राहकों का रुझान बना हुआ है। खासतौर पर 14 और 18 कैरेट ज्वेलरी की मांग बढ़ी हुई है। आकर्षक ऑफर्स और कम कीमतों ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया है। खरीदारी में बढ़ती मांग का 9 कैरेट ज्वेलरी के किफायती ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए एक बड़ी वजह बने हैं
निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर
लंबे समय तक स्थिर रिटर्न की उम्मीद रखने वाले निवेशकों के लिए 24 कैरेट सोने में निवेश सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें 99.9% शुद्ध सोना होता है, जो मुख्य रूप से बिस्किट या ब्रिक के रूप में खरीदा जाता है। मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतों में गिरावट के कारण इसकी मांग बढ़ गई है।
खरीदारी के लिए सुनहरा मौका
₹27,700 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर 9 कैरेट सोना खरीदना अब ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। साथ ही, 14 कैरेट ज्वेलरी पर मिल रहे ऑफर्स ने बाजार को और भी अधिक अट्रैक्टिव बना दिया है। हालांकि, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी से पहले बाजार के ट्रेंड्स और कीमतों पर ध्यान दें। क्योंकि सोने की कीमत रोजाना बढ़ती घटती रहती है।
