Airforce Agniveer Recruitment Notification Salary 2025: जो युवा अग्निवीर की तैयारी कर रहे थे उनके लिए एक शानदार अवसर है। हाल ही में एयरफोर्स में अग्नीवीर पदो के लिए बंपर भर्तियां जारी हुई है। एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2025 भारतीय युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु इंटेक 01/2026 के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां जारी की है। Airforce Agniveer Recruitment 2025 के लिए युवाओं को 4 वर्षों के लिए भारतीय वायुसेना में सेवा देने का मौका मिलेगा।
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। जबकि चयन परीक्षा 22 मार्च 2025 से आयोजित की जाएगी। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, और आवेदन करने की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Airforce Agniveer Vacancy Overview
| लेख का नाम | Air Force Agniveer Recruitment 2025 |
|---|---|
| भर्ती संगठन | भारतीय वायुसेना (IAF) |
| पद का नाम | अग्निवीर वायु |
| कुल पद | लगभग 2500 |
| आवेदन तिथि | 7 जनवरी से 27 जनवरी 2025 |
| कार्यकाल | 4 वर्ष |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
Airforce Agniveer Recruitment Age Limit
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 21 वर्ष हो सकती है।
यह भी पढ़े: Apaar Card Kya Hai -अपार कार्ड क्या है कैसे बनाये और डाउनलोड करे?
Airforce Agniveer Recruitment Educational Qualification
विज्ञान विषय के उम्मीदवार मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंको के सतह 10+2 पास होने चाहिए। जबकि अन्य विषयों के लिए 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और इंग्लिश में 50% का एजुकेशनल क्राइटेरिया है।
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है जबकि महिला आवेदको को 4 वर्ष की अवधि में गर्भवती न होने की शपथ लेनी होगी।
Airforce Agniveer Notification PDF 2025
Airforce Agniveer Salary & Application Fee
एयरफोर्स अग्निवीर पदो के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,000 से 28,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हे सेवा निधि पैकेज के रूप में 10.04 लाख रुपए (टैक्स फ्री) और 48 लाख का जीवन बीमा मिलेगा। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों हेतु 500 रुपए रखा गया है।
Airforce Agniveer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे ?
Airforce Agniveer Bharti 2025 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करे।
- सबसे पहले एयरफोर्स अग्निपथ की आधिकारिक वेबसाइट Agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- इसके पश्चात Airforce Agniveer Recruitment Notification 01/2026 पर क्लिक करके डाउनलोड करे।
- अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़े और सुनिश्चित करे कि आप भर्ती के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते है।
- रजिस्ट्रेशन करे और इसके बाद लॉगिन करके Airforce Agniveer Vacancy Application Form में सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपीज निश्चित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करे।
- अपनी श्रेणी के अनुसार क्रेडिट डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए आवेदन शुल्क जमा करे।
- आवेदन करने से पहले फॉर्म को रीचेक करे।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दे और प्रिंटआउट निकाल ले।
Airforce Agniveer Recruitment Apply Link
Airforce Agniveer Recruitment 2025 Selection Process
एयरफोर्स अग्निबीर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन 3 चरणो के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़े: Ration Card New Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, रद्द हो सकता है राशन कार्ड
- ऑनलाइन परीक्षा: ऑनलाइन परीक्षा में विज्ञान विषय का पेपर सॉल्व करने के लिए 60 मिनट और अन्य विषयों के पेपर को सॉल्व करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जायेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जायेंगे।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा: फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की रनिंग 7 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में कंप्लीट करनी होंगी।
- इसके अतिरिक्त चयन परीक्षा का अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट है, जो वायुसेना मेडिकल टीम के मानकों के अनुसार होगा।
FAQs
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जनवरी 2025 है।
एयरफोर्स अग्निवीरो का मासिक वेतन 21,000 से 28,000 के बीच होता है, इसके अलावा उन्हें 10.04 लाख का टैक्स फ्री सेवा निधि पैकेज दिया जाता है।