गुकेश स्कूल: भारत के शतरंज सम्राट डोम्मराजु गुकेश विश्व के सबसे कम उम्र के विश्वास शतरंज चैंपियन बन चुके है। उन्होंने गूगल द्वारा प्रदर्शित सिंगापुर में हो रहे वर्ल्ड चेस चैंपियन के 14वे और आखिरी मुकाबले में चीन के डिफेंडिंग विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को पराजित करके यह टाइटल हासिल किया है। इसके अलावा भी गुकेश के नाम कई बड़ी उपलब्धियां है। वे 12 वर्ष की उम्र में ही भारत के सबसे युवा चेस ग्रैंडमास्टर बन गए थे।
इतनी बड़ी बड़ी उपलब्धियां बिना गुरु और गुरुकुल के तो हासिल नहीं की जा सकती। तो क्या आप जानते है गुकेश का पूरा नाम क्या है, गुकेश का घर कहां है और गुकेश ने कहां से पढ़ाई की है। आज इस आर्टिकल में आप गुकेश के बारे में बहुत सी ऐसी चीजे जानेंगे जो पहले आपको नही पता थी।
गुकेश के पिता क्या करते है ?
जिस दिन World Chess Championship 2024 के 14वे मुकाबले में डी गुकेश ने लिरेन को शिकस्त देकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था, उस वक्त उनके पिता डॉक्टर रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद थे। गुकेश की जीत की खबर सुनते ही वो भावुक हो गए और अपना चेहरा कैमरों से बचाते हुए दीवार की तरफ कर लिया था। गुकेश के पिता एक डॉक्टर है और उनकी माता पद्मा एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। गुकेश को शतरंज की शुरुआती ट्रेनिंग भास्कर ने दी थी।
यह भी पढ़े: Ration Card New Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, रद्द हो सकता है राशन कार्ड
गुकेश का पूरा नाम क्या है ?
Gukesh Biography in hindi: सबसे पहले बता दे गुकेश का पूरा नाम डोम्मराजू गुकेश है, अपने नाम में वे डोम्मराजू का सिर्फ डी वर्ड प्रयोग करते है इसलिए उन्हें डी गुकेश के नाम से जाना जाता है। डोम्मराजू आंध्रप्रदेश में ब्राह्मण और क्षत्रिय जातियों के द्वारा टाइटल के रूप में प्रयोग में लिया जाता है।
गुकेश किस स्कूल से पढ़े है ?
डी गुकेश चेन्नई के वेल्लम्मल मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल (मोगप्पैर ब्रांच) से पढ़े है। चेन्नई का वेल्लम्मल मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल चेस फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यहां से अब तक कुल 17 भारतीय ग्रैंडमास्टर निकल चुके है। यह स्कूल वेलम्मल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इस स्कूल को सन 1986 में स्थापित किया गया था। इस स्कूल से निकलने वाले ग्रैंडमास्टर्स में प्रगनंदा, डी गुकेश, ए अधिबान और एसपी सेथुरमन प्रमुख है।
यह भी पढ़े: चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियन बने D Gukesh की जाति को लेकर विवाद क्यों
गुकेश का घर कहां है ?
गुकेश के माता पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। लेकिन बेहतर करियर ऑपर्च्युनिटीज के लिए वे गुकेश के जन्म से पहले ही चेन्नई शिफ्ट हो गए। गुकेश का जन्म भी 7 मई 2006 को चेन्नई शहर में हुआ और उनकी पढ़ाई लिखाई भी चेन्नई शहर के चेस फैक्टर कहे जाने वाले वेलम्मल स्कूल में हुई। आपको बता दे डी गुकेश का घर आज भी चेन्नई में है।
FAQs
इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक गुकेश ब्राह्मण जाति से है, हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते।
आप जानकर हैरान होंगे डी गुकेश ने सिर्फ चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है।
