Neha Kakkar Shreya Ghoshal: भारतीय संगीत जगत में नेहा कक्कड़ और श्रेया घोषाल दो ऐसी नामचीन गायिकाएं हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और दिल को छू लेने वाले गानों के दम पर करोड़ों लोगों का दिल जीता है। दोनों ही गायिकाएं न केवल अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे सफल और अमीर (Richest Female Singer) कलाकारों में भी शामिल कर दिया है।
बता दे श्रेया घोषाल को उनकी मधुर और शास्त्रीय शैली के लिए जाना जाता है। वह बॉलीवुड में लगभग दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय हैं और कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कारों जीत चुकी हैं। दूसरी ओर, नेहा कक्कड़ अपनी एनर्जेटिक और मॉडर्न गायकी के लिए जानी जाती हैं। उनका सफर इंडियन आइडल से शुरू हुआ था और आज वह सबसे ज्यादा हिट पार्टी सॉन्ग्स और रोमांटिक ट्रैक्स की क्वीन मानी जाती हैं।
दोनों ही गायिकाएं सफलता के शीर्ष पर है लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से कौन ज्यादा कमाई करता है? ये किस कक्षा तक पढ़ी है, दोनो की एज क्या है और इसकी शादी हुई है या नही। आज इस आर्टिकल में हम hindi में Shreya Ghoshal Neha Kakkar की Biography जानने वाले है।
यह भी पढ़े: चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियन बने D Gukesh की जाति को लेकर विवाद क्यों
Neha Kakkar Shreya Ghoshal Education / शिक्षा
श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़, दोनों ही भारतीय संगीत की प्रमुख गायिकाएं हैं, लेकिन उनके शैक्षिक और संगीत प्रशिक्षण में बड़ा अंतर है। श्रेया घोषाल पश्चिम बंगाल की ब्राह्मण फैमिली से है और कोटा राजस्थान में पली बढ़ी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में की और लगभग एक दशक तक कोटा में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में ट्रेनिंग ली। बचपन में ही श्रेया ने Sa Re Ga Ma कॉन्टेस्ट में जीत दर्ज की थी।
नेहा कक्कड़ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के होली पब्लिक स्कूल से की थी। उन्होंने औपचारिक संगीत शिक्षा नहीं ली। कक्कड़ अपनी स्वाभाविक प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर इंडियन आइडल से मशहूर हुईं और आज बॉलीवुड की हिट मशीन कही जाती हैं।
नेहा कक्कड़ श्रेया घोंसल शादी
श्रेया घोंसल और नेहा कक्कड़ दोनो की शादी हो चुकी है। कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2024 को रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी जो एक पंजाबी गायक हैं। श्रेया घोंसल ने 5 फरवरी 2015 को शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की, जो एक टेक एंटरप्रेन्योर हैं। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई थी।
Shreya Ghonsal Neha Kakkar Career
नेहा कक्कड़ ने 2006 मेंइंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी शुरुआत की थी। इसके बाद 2008 में उनका एल्बम नेहा द रॉक स्टार रिलीज़ हुआ, जिसे मीत ब्रदर्स ने कम्पोज़ किया था। बॉलीवुड में उन्होंने कई हिट गाने दिए और शाहरुख खान को समर्पित एक एल्बम से बड़ी लोकप्रिय हुई। नेहा अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और पेपी नंबर्स के लिए मशहूर हैं।
जबकि श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने देवदास (2002) में पहला ब्रेक दिया। उनका गाना बैरी पिया सुपरहिट रहा, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर डेब्यू और आर.डी. बर्मन पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया। श्रेया हर शैली के गाने—रोमांटिक, सैड, या क्लासिकल—में माहिर हैं। उन्होंने इंडियन आइडल और अमूल वॉइस ऑफ इंडिया जैसे रियलिटी शो जज भी किए हैं।
यह भी पढ़े: Ration Card New Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, रद्द हो सकता है राशन कार्ड
Shreya Ghoshal Neha Kakkar Net Worth
श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़ भारतीय संगीत जगत की सबसे सफल गायिकाओं में शामिल हैं, और उनकी नेट वर्थ इस बात का प्रमाण है। श्रेया घोषाल की नेट वर्थ लगभग ₹185 करोड़ है। वह अपने हिट गानों, लाइव शोज़, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से कमाई करती हैं। जबकि नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ लगभग ₹125 करोड़ है। वह पार्टी और रोमांटिक गानों की “हिट मशीन” मानी जाती हैं। उनके गानों के साथ-साथ लाइव शोज़ और रियलिटी शोज़ जज करने से भी उनकी कमाई होती है। दोनों गायिकाएं संगीत की दुनिया में प्रभावशाली और संपन्न हैं।
FAQs
श्रेया घोंसल की नेटवर्थ करीब 185 करोड़ रुपए है।
नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ करीब 125 करोड़ है।
