NIACL Assistant Recruitment Salary: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 500 असिस्टेंट पदों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। यह अवसर उन तमाम ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न्यू इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी में असिस्टेंट के पदो पर काम करना चाहते है। सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है। NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 से हो चुकी है, और NIACL Vacancy के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 है।
इच्छुक उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे आवेदन करने से पहले NIACL Assistant Recruitment Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ ले। आधिकारिक अधिसूचना में NIACL Recruitment Selection Process, Important Dates, Application Process, Educational Qualification, Age Limit और salary शामिल है।
NIACL Assistant Recruitment Notification PDF
NIACL Recruitment की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 500 पदो पर भर्ती होंगी, जो श्रेणी अनुसार आरक्षित है। सामान्य वर्ग के लिए 260, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 91, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 51, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 48, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 50 पद निर्धारित किए गए हैं।
NIACL Assistant Recruitment Notification PDF
NIACL Assistant Educational Qualification
NIACL Assistant Recruitment पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, एसएससी, एचएससी या स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय होना चाहिए। आवेदनकर्ताओ को 1 दिसंबर 2024 तक अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। साथ ही, उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उन्हे वहां की क्षेत्रीय भाषा आनी चाहिए।
यह भी पढ़े: Supreme Court Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में 241 पदो पर निकली बंपर भर्तियां, वेतन 40,000 रुपए
NIACL Recruitment Age Limit
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो 1 दिसंबर 2024 के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
NIACL Recruitment Application Fee
NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए आवेदन करते हुए आवेदको को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST), और विकलांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपए निर्धारित है।
यह भी पढ़े: Post Office RD Scheme: सबको मिलेंगे 1,74,000 रुपए बस करना होगा आवेदन
न्यू इंडिया इंश्योरेंस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे ?
न्यू इंडिया इंश्योरेंस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करे और उसमे दिए गए दिशान निर्देशों को पढ़े।
- इसके बाद नीचे दिए गए NIACL Recruitment Apply Link पर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही NIACL Assistant Vacancy Form ओपन हो जाएगा।
- फॉर्म में मांगी जा रही सभी जानकारियों को सटीकता से दर्ज करे।
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैनर कॉपीज निश्चित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करे।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करे।
- अंत में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दे और प्रिंटआउट निकाल ले।
NIACL Recruitment Online Apply Link
NIACL Recruitment 2024 Selection Process
New India Insurance Recruitment के लिए उम्मीदवारों का चयन 3 चरणो के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा में शामिल होना होगा।
