Toyota Camry के नौवे जेनरेशनल मॉडल में कंपनी ने काफी बदलाव किए है। नई टोयोटा सेडान अपने पिछले मॉडल के तुलना में महंगी होने वाली है, यह गैप 1.83 लाख रुपए तक का हो सकता है। 9 एयरबैग की सेफ्टी और कमाल के फीचर्स के साथ 11 दिसंबर को इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चलिए विस्तार से बताते है है Toyota Camry Launch की तारीख और इसकी कीमत के बारे में।
2024: Toyota Camry Launch Date: जापानी कार निर्माता कम्पनी टोयोटा ने बीते दिन 11 दिसंबर 2024 को अपनी लेटेस्ट टोयोटा केमरी भारतीय बाजार में लांच कर दी है। टोयोटा केमरी अपनी मशहूर लग्जरी डिजाइन टोयोटा सेडान का नौवा जेनरेशन मॉडल हैं। नए टोयोटा केमरी की कीमत 48 लाख रुपए होने वाली है, जो अपने पिछले संस्करण से तकरीबन 2 लाख महंगी है। ग्लोबल मार्केट में यह कार 1 साल पहले ही लॉन्च कर दी गई थी। इस कार को और प्रीमियम लुक देने के लिए कंपनी ने लेटेस्ट जेनरेशन हाइब्रिड तकनीक का उपयोग किया है।
पहले से महंगी हुई कैमरी
New Toyota Camry अपने पुराने जनरेशनल मॉडल के मुकाबले तकरीबन 1.83 लाख रुपए महंगी है। आपको बता दे पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत 46.17 लाख रुपए थी। बाजार में इस कार की प्रतिपर्धा स्कॉर्डा सुपर्ब जैसी कार्स से है जो 54 लाख रुपए की कीमत रखती है। लग्जरी सेडान सेगमेंट में यह कार दुनियाभर में अपने लुक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और कंफर्टेबल राइड के लिए जानी जाती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 48 लाख रुपए है।
टोयोटा कैमरी की पावर
नई टोयोटा कैमरी अपने प्रीमियम लुक के साथ पावरफुल इंजन के लिए भी जानी जाती है। इसमें पहले की तरह 2.5 लीटर का इंजन है लेकिन इसके हाइब्रिड सिस्टम को जरूर अपडेट किया गया हैं। लेटेस्ट संस्करण में टोयोटा का 5th जेनरेशन हाइब्रिड सिस्टम रखा गया है। हाइब्रिड सिस्टम में अपडेट से कार की कंबाइंड पावर में 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़े: Ration Card New Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, रद्द हो सकता है राशन कार्ड
इसका इंजन 230hp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है जो पिछले संस्करण की टोयोटा केमरी से 12hp ज्यादा है। नए हाइब्रिड सिस्टम से माइलेज में भी राइडर्स को फायदा होगा। गियरबॉक्स में बदलाव करते हुए इस बार eCVT गियरबॉक्स रखा गया हैं।
टोयोटा कैमरी के कमाल फीचर्स
टोयोटा कैमरी लेटेस्ट कार में कंपनी ने TNGA-K प्लेटफार्म का उपयोग किया है। इसके इस्तेमाल से कार की स्टेबिलिटी बेहतर हुई है और ड्राइविंग डायनामिक्स भी पहले की तुलना में कंफर्टेबल बनी है। कम्पनी ने ड्राइविंग सीट पोजीशन में बदलाव करते हुए कई शानदार फीचर्स ऐड किए है। इसमें एलईडी हैंड लैंप्स, यू शेप्ड डीआरएल, नैरो ग्रिल और उसपर टोयोटा के T का इस्तेमाल किया गया है, जो लुक को आकर्षक बनाता है।
यह भी पढ़े: UP Driving Licence: UP में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, घर बैठे करे आवेदन!
कार में आपको सी शेप टेल लाइट और 18 इंच के एलॉय व्हील देखने को मिलने वाले है। 7 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में आपको सभी अपडेट देखने को मिल जाएंगे। वहीं 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, JBL के 9 स्पीकर है और 10 इंच का हैंडअप डिस्प्ले भी दिया गया है।
टोयोटा कैमरी की सेफ्टी
भारत में लॉन्च होने वाली नई टोयोटा कैमरी में ग्राहकों की सफेत का खास ख्याल रखा गया हैं। इसी वजह से इसमें 9 एयरबैग्स और ADAS Suite की सुविधा मिलेगी जो कार की सेफ्टी को और भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह कार कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।
ADAS सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम,पैडेस्ट्रियन डिटेक्शन, रडार-बेस्ड क्रूज कंट्रोल, रोड साइन असिस्ट और लेन ट्रेसिंग असिस्ट शामिल हैं। इसके साथ ही, पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर भी दिया गया है।
डिजाइन और इंटीरियर
नई टोयोटा कैमरी के डिजाइन में कई आकर्षक फीचर्स शामिल हैं, जैसे स्टाइलिश ग्रिल, सी-आकार के LED DRLs, मल्टी-स्पोक अलॉय वील्स, शार्प-क्रीज डोर पैनल्स, और नए डिज़ाइन वाले LED टेललैंप्स व हेडलैंप्स। इसके साथ, इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है।
यह भी पढ़े: Bima Sakhi Yojana kya hai: घर बैठे महिलाओं को मिलेंगे ₹7000 LIC एजेंट से लेकर डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका
इंटीरियर की बात करें तो इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है, जो नए ग्राफिक्स के साथ आता है। इसके अलावा, नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड सेंटर कंसोल, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सीट अपहोल्स्ट्री और ADAS तकनीक इसे एक लग्जरी और आधुनिक सेडान बनाते हैं।
