Zerodha MTF (Margin Trading Facility) Kya he: भारत के अग्रणी ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जीरोधा ने स्टॉक डिलीवरी के लिए मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा (MTF) लॉन्च की है। Zerodha की इस नई सेवा के तहत निवेशक स्टॉक मूल्य का 80% तक उधार लेकर खरीदारी कर सकते हैं। जीरोधा के सीईओ नितिन कामथ ने 19 दिसंबर 2024 को इसकी घोषणा की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि यह फैसला बढ़ती मांग और कंपटीशन को देखते हुए लिया गया है। कंपनी ने शुरुआत में इस कदम पर संकोच किया था, लेकिन अब ग्राहकों की जरूरतों और बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे लागू कर दिया गया है। आइए जानते है Zerodha Margin Trading Facility क्या है।
क्या है MTF और कैसे करता है काम?
मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा (MTF) निवेशकों को स्टॉक खरीदने के लिए लीवरेज यानी उधार लेने की अनुमति देता है। इसके तहत निवेशक, स्टॉक की कुल कीमत का 20% देकर शेष 80% ब्रोकर से उधार ले सकते हैं। चलिए इसे उदाहरण से समझते है, यदि स्टॉक की कीमत ₹400 है और निवेशक के रूप में आप ₹100 जमा करते हैं, तो शेष ₹300 ब्रोकर द्वारा आपको उधार दिए जाएंगे। उधार ली गई राशि पर 0.04% प्रतिदिन की दर से ब्याज भी लागू होगा।
यह भी पढ़े: बाप रे! सोना हुआ इतना सस्ता। निवेशकों के लिए शानदार मौका मात्र 27,000 रुपए में खरीद 10 ग्राम
Zerodha MTF के लाभ
Zerodha MTF उन निवेशकों के लिए लाभदायक हो सकता है जो बाजार में अच्छे लाभ की संभावना तलाश रहे हैं। हालांकि, यह जोखिम भरा भी है। स्टॉक मूल्य बढ़ने पर निवेशकों को अच्छा मुनाफा तो हो सकता है, लेकिन अगर स्टॉक में गिरावट आती है तो इस स्थिति में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेशकों को लीवरेज का उपयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इसमें उधारी शामिल होती है, जो समय के साथ मुनाफे को कम कर सकती है।
MTF का उपयोग कैसे करे ?
जीरोधा के प्लेटफॉर्म ‘काइट’ पर आप MTF का उपयोग कर सकते है। इसका उपयोग करना बेहद सरल है, बस उपयोगकर्ता को अपने खाते में इस सुविधा को एक्टिव करना होगा। जिन खातों में पावर ऑफ अटॉर्नी (PoA) या डीमैट डेबिट और प्लेज इंस्ट्रक्शन (DDPI) पहले से सक्षम है, वहां यह तुरंत एक्टिव हो जाता है। जबकि अन्य मामलों में, इसे चालू होने में लगभग एक दिन लग सकता है।
क्यों जरूरी थी MTF की पेशकश?
नितिन कामथ ने स्वीकार किया कि पहले कंपनी MTF लाने को लेकर हिचकिचा रही थी। लेकिन बढ़ते कंपटीशन और डेरिवेटिव बाजार में उच्च अनुबंध मूल्यों को देखते हुए इसे लागू करना आवश्यक हो गया था। जीरोधा का यह कदम ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए है।
FAQs
Zerodha MTF एक सुविधा है जो निवेशकों को स्टॉक की कीमत का 80% तक उधार लेकर डिलीवरी ट्रेड करने की अनुमति देती है।
काइट प्लेटफॉर्म पर MTF सुविधा को एक्टिव करें। PoA या DDPI सक्षम खाते तुरंत एक्टिव हो जाते हैं।
